
शशि मिश्रा

सरगांव। थाना क्षेत्र सरगांव के ग्राम हिंछापुर में शनिवार सुबह 11 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर पलट गया, जिसमें दबने से ट्रॉली में सवार 2 नाबालिगों की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक ग्राम भीलोनी से पत्थर लोड कर हिंसापुरी में खाली करने के बाद ग्राम चंदखुरी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते पर हिंछापुरी महामाया मंदिर के पास अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटा, जिससे ट्रैक्टर सवार चार लोग हादसे का शिकार हो गए। हादसे में कान्हा वर्मा पिता लक्ष्मण वर्मा 9 वर्ष भिलौनी, भावेश वर्मा पिता गौकरण वर्मा 13 वर्ष भिलौनी की घटना
स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं चालक प्रकाश वर्मा पिता जीवनलाल वर्मा 22 वर्ष तथा वीर वर्मा पिता विश्राम वर्मा उम्र 13 वर्ष निवासी चंदखुरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। सरगांव पुलिस ने मामले पर बीएनएस की धारा 106 {1} और 281/125 {ए} और मोटरवीकल एक्ट 184 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी।
