अंबा कॉलोनी में पुलिस-जन संवाद, सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा


बिलासपुर, 21 मार्च 2026। जिले में बीट पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सरकंडा क्षेत्र के अंबा कॉलोनी में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करते हुए क्षेत्र की कानून व्यवस्था, असामाजिक गतिविधियों, यातायात समस्याओं सहित अन्य जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं और सुझाव साझा किए।


पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों द्वारा उठाए गए मुद्दों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बीट प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर आम जनता से संपर्क बनाए रखें, सूचना तंत्र को मजबूत करें और स्थानीय स्तर पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।
पुलिस-जन संवाद की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहनीय बताते हुए इसे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!