नवरात्रि के शुभ अवसर पर स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बुजुर्गों को दवा, चश्मा, दवाइयां की गई वितरित

-सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था ‘स्वयंसिद्धा फाउंडेशन’ द्वारा कल्याणकुंज वृद्धाश्रम में एक विशेष स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के उन बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखना है, जो अपनों से दूर आश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस शिविर में बतौर मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल उपस्थित रहे।

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अपने उद्बोधन ने कहा कि स्वयं सिद्धा फाउंडेशन द्वारा समाज हित में बेहतर कार्य किया जा रहा है यह प्रशंसनीय है, इसी तत्वाधान में आज वृद्धाआश्रम में स्वास्थ्य शिविर काआयोजन किया गया है । इस शिविर में आकर मुझे अच्छा लगा और बुजुर्गों से रूबरू होकर उनके व्यक्तिगत परेशानियों को समझने का मौका मिला। आश्रम में कुछ समस्याएं सुनने को मिली है उसका निदान तुरंत किया जाएगा। इस दौरान निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे ,जिला *पंचायत *सीईओ संदीप* अग्रवाल, अपर कलेक्टर शिव* बनर्जी, मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ बी पी सिंह , आश्रम के अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल , सचिव नवनीत अग्रवाल, एसपी चतुर्वेदी , अनिल टाह, पार्षद अमित तिवारी उपस्थित रहे।

​निःशुल्क जाँच एवं परामर्श: फाउंडेशन की ओर से आए अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने आश्रम के सभी वृद्धजनों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर (BP), शुगर लेवल, आँखों की जाँच थी,​स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत संस्था द्वारा बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयाँ, आई ड्रॉप, चश्मा निःशुल्क उपलब्ध कराए गए।


​ फाउंडेशन के अध्यक्ष चंचल सलूजा ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं। अक्सर वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ जन स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ अकेलेपन से भी जूझते हैं। संस्था का प्रयास है कि उन्हें यह महसूस कराया जाए कि समाज उनके साथ खड़ा है।
​”बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। हमारा छोटा सा प्रयास अगर उनके जीवन में स्वास्थ्य और खुशी ला सके, तो संस्था अपने उद्देश्य को सफल मानती है।

फाउंडेशन के सचिव नवीन चंद्र दुबे ने बताया कि सभी पर्व में फाउंडेशन द्वारा वृद्ध आश्रम आकर पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है, ऐसे आयोजनों के माध्यम से फाउंडेशन के सदस्य बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनकी बातें सुनकर उन्हें मानसिक संबल देते हैं। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के संस्थापिका का ऋतू साहू, श्वेता सिंह प्रियंक सराफ, आदर्श सराफ उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ बीपी सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!