
शशि मिश्रा
बिलासपुर। शादी का झांसा देकर शादीशुदा युवक ने छात्रा से अनाचार किया। उसके बाद मंगेतर को दोनों की फोटो भेजकर शादी तुड़वा दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार, सीपत क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की वर्ष 2018 में पढ़ाई के दौरान झलमला निवासी सूरज सोनी से जान पहचान हुई। उसके बाद युवक ने शादी करने का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में युवती को पता चला सूरज सोनी पहले से शादीशुदा है।
सूरज को जानकारी हुई तो उसने युवती के मंगेतर को दोनों की फोटो भेजकर शादी तोड़वा दी। पीड़िता ने महिला थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 351, 3, 69 के तहत जुर्म दर्ज कर डायरी सीपत पुलिस को भेज दी है।
