

बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के द्वारा फिर से बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने पर प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात कर उनका आभार जताया। अमरजीत सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर प्रदेश संगठन के पदाधिकारी ने उन्हें बधाई दी है। किरण सिंह देव ने भाजपा के प्रदेश में विशेष आमंत्रित सदस्य अमरजीत सिंह दुआ से कहा है कि प्रदेश में बंगाली समाज, विभिन्न समाज के लोगों से संपर्क करके पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाना है।। पश्चिम बंगाल में रहनेवाले अपने रिश्तेदारों मित्रों से भी लगातार संपर्क बनाए रखें और अप्रैल माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार को जीतने की अपील लगातार करें और पश्चिम बंगाल में प्रत्येक विधानसभा के बूथ में पहुंचे । और यहां भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करके पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने दिशा निर्देश भी दिए हैं। पश्चिम बंगाल के ऐसे परिवार हैं कई मतदाता है जिनके रिश्तेदार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ,रायपुर ,दुर्ग राजनांदगांव ,कोरबा जिले में रहते हैं। उन्होंने भाजपा के संगठन पदाधिकारी से बंगाल के मतदाताओं से संपर्क करने की अपील की है। अमरजीत सिंह ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर वे जल्द ही पश्चिम बंगाल में पहुंचकर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। और पश्चिम बंगाल में इस बार भाजपा किसी सरकार बनेगी।
