ईद से पहले बकरों की चोरी: 37 नग पशु पार, चकरभाठा पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा


बिलासपुर। ईद पर्व के मद्देनज़र बढ़ी मांग के बीच बकरों की चोरी का मामला सामने आया है। थाना चकरभाठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार और ग्राम सारधा से कुल 37 नग बकरी-बकरा चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने 15 मार्च 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके 37 नग बकरी-बकरों की चोरी कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान कर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू (18 वर्ष) एवं नजीर खान उर्फ मजीद खान (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम चिलहाटी के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने चोरी किए गए कुछ बकरों को काटकर बेच भी दिया था। उनके कब्जे से बिक्री की रकम 4 हजार रुपए बरामद की गई है।
चोरी की गई संपत्ति में 16 नग बकरा, 15 नग बकरी और 6 नग पीठी शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 77 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान पशुओं की चोरी की घटनाओं को देखते हुए निगरानी बढ़ाई जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!