स्मार्ट सिटी के डाटा सेंटर की फाल सीलिंग गिरी

शशि मिश्रा

बिलासपुर। स्मार्ट सिटी लिमिटेड बिलासपुर का बंद कमरे की सीलिंग बुधवार की दोपहर अचानक भसक गई। दरअसल नगर निगम विकास भवन के थर्ड फ्लोर में डाटा सेंटर का आफिस है। करीब 7 महीने पहले इस आफिस को बंद करते हुए यहां खाली पड़ी टेबल कुर्सियां रखवा दी गईं थी। तब से इस परिसर को लॉक कर दिया गया था। कई बार इस कमरे को खोलने की कोशिश हुई लेकिन किन्ही कारणों से इसे नहीं खोला जा सका। बुधवार को जब इस कमरे को खोला गया तो डाटा सेंटर का पूरा फाल सीलिंग अचानक भषक कर नीचे गिर पड़ा। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि जैसे ही कमरा खुला स्मार्ट सिटी के स्मार्ट कुर्सियों की लुट मच गई। नगर निगम के लगभग सभी विभागों के स्टाफ कुर्सियां अपने कमरे में ले जाते देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!