खुली नाली में बाइक सहित दो युवक गिरे निगम की लापरवाही का नतीजा

शशि मिश्रा

बिलासपुर। निगम की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहाहै। नाली में ढक्कन नहीं होने के कारण कश्यप कॉलोनी में दो युवक बाइक सहित गिर गए, हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है। कश्यप कॉलोनी गली नंबर 3 में बुधवार की रात 8:00 बजे दो युवक बाइक क्रमांक सीजी 11 ए जेड 0225 से जा रहे थे। ये बाइक सहित नाली में जा गिरे, दुर्घटना में घायल एक युवक इलियास कुरें की हालत गंभीर हो गई, उसे सिर व पैर में चोट लगी है। मोहल्ले वालों ने उसे सिम्स में भर्ती कराया है। वही दूसरे युवक को मामूली चोट पहुंची है। जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक में सवार होकर बस स्टैंड से कश्यप कॉलोनी होते हुए अपने घर जा रहे थे। रात के अंधेरे में खुली नाली में उनकी बाइक सीधे अंदर घुस गई। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नाली में कांक्रीट के ढक्कन लगाने के लिए कई बार जोन कमिश्नर और निगम अधिकारियों को सूचना दी गई है, लेकिन इसके बाद भी ढक्कन नहीं लगाया गया है। इससे कई बार रात के अंधेरे में दुर्घटना होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!