सीपत पुलिस की कार्रवाई: छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया


बिलासपुर (छत्तीसगढ़), 18 मार्च 2026।
जिले के सीपत थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 को वह दोपहर में अपने प्लाट पर काम करने गई थी। काम खत्म कर करीब 3:30 बजे घर लौटते समय गांव का ही निवासी संतोष कुमार पटेल (उम्र 40 वर्ष) उसे अकेला पाकर पीछे से दौड़ता हुआ आया और उसका हाथ पकड़कर अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की।


पीड़िता की शिकायत पर थाना सीपत में मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी संतोष कुमार पटेल को शीघ्र ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!