चखना सेंटर संचालक से मारपीट, जुर्म दर्ज

शशि मिश्रा

बिलासपुर। लेनदेन के विवाद में चखना सेंटर संचालक के साथ जमकर मारपीट कर दी है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। तारबाहर पुलिस के अनुसार, सिक्यूरिटी गार्ड के मैनेजर प्रफुल्ल द्विवेदी ने शक्ति जिला के पोला शराब दुकान का आहता चखना सेंटर पेटी कांट्रेक्ट में लेकर सज्जन द्विवेदी को प्रति दिन 5 हजार के हिसाब से ठेका दिया था। जिसमें वह कुछ पैसा देता था, पूरा पैसा नहीं देता था। उस पर 75 हजार रुपए बाकी था, जिसे लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था। 16 मार्च रात 10.30 बजे व्यापार रामा पोर्ट के पास वे खड़े थे। इसी दौरान सज्जन, विकास, जीतू आए और गाली गलौज करते हुए उनके साथ जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!