पैसे नहीं देने से नाराज तलाकशुदा पति ने महिला की स्कूटी जलाई

शशि मिश्रा

बिलासपुर। तलाकशुदा पति ने महिला से विवाद कर उनकी स्कूटी को जला दिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। कुदूण्ड चांदनी चौक में किराए में रहने वाली पिंकी गोस्वामी ने रिपोर्ट लिखाई। वे अपने पति किशोर गोदवानी से तलाक लेकर अकेले रह रही हैं और लोगों के घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। 15 मार्च को तलाकशुदा पति ने उनसे 2 हजार रुपए मांगा। उन्होंने पैसा देने से मना कर दिया। 16 मार्च को दोपहर 12 बजे वे अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 10 एएच, 3240 को लेकर मोहल्ले में खड़ी थीं। इसी दौरान उनका तलाकशुदा पति आया और पेट्रोल डालकर उनकी स्कूटी को जला दिया। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर किशोर गोदवानी के खिलाफ बीएनएस की धारा 326 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!