जेवरात और नकद चोरी करने वाली चोरनी गिरफ्तार

शशि मिश्रा

रींवा-बिलासपुर एक्सप्रेस में सफर के दौरान महिला यात्री का जेवरात और नकद राशि रखा बैग चोरी हो गया था। शिकायत के ढ़ाई माह बाद जीआरपी ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार हिनौती शंकरगढ़ प्रयागराज उत्तरप्रदेश निवासी अरूणा देवी पति पुष्पेन्द्र कुमार 13 जनवरी को 18248 रींवा-बिलासपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 6 के बर्थ नम्बर 58, 59 में सफर कर रही थी। सफर

के दौरान महिला और उसका पति आराम करने लगा। रींवा से बिलासपुर आने के दौरान एक्सप्रेस ट्रेन कुछ देर के लिए खोंगसरा स्टेशन में रूकी। इस दौरान उनके पास बैग रखा हुआ था, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल और नकद राशि भी रखी थी। 58, 59 बर्थ के नीचे एक महिला यात्री भी सफर कर रही थी, जो करगीरोड स्टेशन में उतर गई। करगीरोड स्टेशन के बाद महिला

यात्री का बैग भी गायब दिखा। ट्रेन के बिलासपुर रेलवे स्टेशन में पहुंचने के बाद महिला यात्री अरूणा देवी ने चोरी की शिकायत जीआरपी में की। जीआरपी ने अज्ञात मामला कायम कर खोजबीन शुरु कर दिया। ढ़ाई माह बाद जीआरपी को कॉल डिटेल से महिला चोर के लोकेशन की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर जीआरपी ने महिला आरोपी को

पकड़कर पूछताछ किया। आरोपी महिला चिल्फी मुंगेली निवासी हीरामनी पात्रे पति निर्मल पात्रे 26 साल ने बताया कि वह कमाने खाने के लिए सतना गई थी और रींवा-बिलासपुर में स्लीपर कोच से वापस आ रही थी।

करगी रोड स्टेशन में उतरते समय उसने बैग रख लिया। जीआरपी ने पूछताछ के बाद महिला आरोपी के पास से जेवरात, नकद और अन्य सामान जब्त कर धारा 305 (सी) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!