सिगरेट-गुटखा के पैसे मांगने पर बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। जिले के सारागांव थाना क्षेत्र में सिगरेट और गुटखा के पैसे मांगने पर बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम मुडपार निवासी 70 वर्षीय सुशील पाण्डेय ने थाना सारागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 मार्च 2026 की रात करीब 12:30 बजे गांव के ही आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी, अविनाश सूर्यवंशी और विक्की सूर्यवंशी उसकी दुकान के पास पहुंचे और सिगरेट व गुटखा मांगा। सामान देने के बाद जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो तीनों आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने दुकान का दरवाजा लात मारकर खोल दिया और अंदर घुसकर बुजुर्ग दुकानदार के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित की शिकायत पर थाना सारागांव में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 331(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में आनंद उर्फ पप्पू सूर्यवंशी (25 वर्ष), अविनाश सूर्यवंशी (25 वर्ष) और विक्की सूर्यवंशी (21 वर्ष), सभी निवासी ग्राम मुडपार थाना सारागांव जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक महेश केवट, आरक्षक दीपक और गोवर्धन टाइगर का विशेष योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!