बिलासपुर पुलिस ने विवेचकों के लिए आयोजित की तकनीकी कार्यशाला


बिलासपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए बिलासपुर पुलिस द्वारा रविवार को विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विलासा गुड़ी पुलिस लाइन में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों ने फिजिकल व ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।
कार्यशाला में रजनेश सिंह के निर्देशन में विवेचकों को आधुनिक तकनीकी प्रणालियों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS), नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS), नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) और सशक्त ऐप के बारे में विस्तार से बताया गया।
अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 550 सीसीटीवी कैमरे, एएनपीआर कैमरे, रॉन्ग-वे डिटेक्शन और स्पीड डिटेक्शन सिस्टम लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाती है। इन तकनीकों के माध्यम से यातायात नियमों के उल्लंघन पर नजर रखने के साथ ही अपराधियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जाती है।
कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, स्मार्ट सिटी के जनरल मैनेजर वाई श्रीनिवास, सीएसपी निमितेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने विवेचकों को विभिन्न तकनीकी प्रणालियों के उपयोग और उनके क्रियान्वयन की जानकारी दी।
इस दौरान जिले के सभी थाना प्रभारी, विवेचक और गुजरात से आए पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से अपराधियों की धरपकड़ और मामलों की विवेचना में काफी मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!