हिंदू नववर्ष पर 19 मार्च को बिलासपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 17 फीट के श्रीराम करेंगे अगुवाई


बिलासपुर। शहर में हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार 19 मार्च को शाम 4 बजे पुलिस मैदान बिलासपुर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तिलक नगर हनुमान मंदिर पहुंचेगी। यहां महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
आयोजन समिति के सदस्य शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें कर लोगों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। साथ ही नागरिकों से घरों में भगवा ध्वज लगाने, रंगोली बनाने और दीप जलाकर नववर्ष का स्वागत करने का आग्रह किया जा रहा है। समिति का कहना है कि इस बार हिंदू नववर्ष की शोभायात्रा महाकुंभ जैसी भव्यता के साथ निकाली जाएगी।
150 वालंटियर संभालेंगे व्यवस्था
शोभायात्रा की शुरुआत में 20 से अधिक पंडित श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर शुभारंभ करेंगे। पूरे आयोजन की व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 150 वालंटियर वॉकी-टॉकी के साथ तैनात रहेंगे, जो शोभायात्रा की निगरानी और संचालन करेंगे।
खाटू श्याम की भव्य झांकी होगी विशेष आकर्षण
शोभायात्रा में खाटू श्याम की भव्य झांकी भी निकाली जाएगी। इसे सजाने के लिए कोलकाता से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं। खाटू श्याम के साथ निशान लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होंगे और इन निशानों को तिलक नगर हनुमान मंदिर में अर्पित किया जाएगा।


शहर के चौक-चौराहों को सजाने की तैयारी
हिंदू नववर्ष के आयोजन को लेकर घोंघा बाबा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई। शोभायात्रा मार्ग में आने वाले चौक-चौराहों को भगवा ध्वज और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है। कई स्थानों पर डॉक्टरों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत और सजावट की जिम्मेदारी संभाली है।
सराफा एसोसिएशन द्वारा गोलबाजार से करोना चौक तक सजावट की जाएगी।
गुजराती समाज गांधी चौक बिलासपुर को सजाएगा।
मारवाड़ी समाज अग्रसेन चौक बिलासपुर की सजावट की जिम्मेदारी संभालेगा।
इन मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा
शोभायात्रा पुलिस मैदान से शुरू होकर सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, सीएमडी चौक, राजीव गांधी चौक बिलासपुर, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, सपुर, गोलबाजार बिलासपुर, सदर बाजार और देवकी नंदन चौक होते हुए तिलक नगर हनुमान मंदिर पहुंचेगी। यहां महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को 21 क्विंटल प्रसाद वितरित किया जाएगा।
17 फीट के श्रीराम और 12 फीट के गणेश होंगे आकर्षण
इस वर्ष शोभायात्रा में भगवान श्रीराम की 17 फीट ऊंची प्रतिमा अगुवाई करेगी, जबकि भगवान गणेश की 12 फीट ऊंची प्रतिमा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा वाराणसी से भगवान हनुमान की विशेष झांकी लाई जा रही है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी शामिल
शोभायात्रा के साथ 10 बग्घियों में जीवंत झांकियां निकाली जाएंगी। कार्यक्रम में तखतपुर का अखाड़ा, रामधुन मंडली, चलित ऑर्केस्ट्रा, ढोल-बैंड, रामपुर का कर्मा नृत्य, पंथी नृत्य और रावत नाचा जैसी पारंपरिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इसके अलावा शोभायात्रा में रानी लक्ष्मीबाई और महाराणा प्रताप की झांकियां भी घोड़े पर सवार कलाकारों के रूप में दिखाई देंगी।
आयोजन समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों में भगवा ध्वज लगाएं, दीप जलाएं और उत्साह के साथ हिंदू नववर्ष का स्वागत करते हुए शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!