फर्जी एग्रीमेंट कराकर जमीन बेचने के नाम पर 2 लाख की ठगी

शशि मिश्रा

जमीन बेचने के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट कराकर एक व्यक्ति से 1 लाख 95 हजार रुपए की ठगी करने वाले जमीन दलाल के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, तिफरा विद्युत नगर कुशवाहा कालोनी निवासी निवासी चंद्रशेखर बंशकार पिता मुन्ना बंशकार ने रिपोर्ट लिखाई है कि एक साल पहले तिफरा निवासी शशि उर्फ आशीष तिवारी से उनकी जान पहचान हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले के अमील खान जमीन खरीदी बिक्री का काम करता है। वह सस्ते रेट में जमीन दिला देगा।

आमिल खान ने उन्हें यदुनंदननगर में 700 स्कावयर फीट का जमीन जिसका खसरा नम्बर 349/27 प.ह.न 61 दिखाकर 12 – लाख 25 हजार रुपए में बेचने का – सौदा किया। लोन दिलाने की बात कहते हुए 17 लाख रुपए एग्रीमेंट में लिखवा भी लिया। उसकी बातों में आकर उन्होंने 20 हजार रुपए नकद, 1 लाख 70 हजार पंजाब नेशनल बैंक के चेक के माध्यम से 2 जुलाई 2025 को दिया था। 4 दिन बाद आमिल खान ने उनसे झूठ बोलकर चेक वापस किया और बोला कि उन्हें नकदी रकम चाहिए। रकम डूब मत जाए इसलिए उन्होंने 1 लाख 30 हजार रुपए व 45 हजार रुपए फोन पे के माध्यम से लिया। इसी बीच आनलाइन के माध्यम जमीन की जांच की गई तो पता चला कि उक्त जमीन दूसरे के नाम पर थी। पूछताछ करने में आमिल खान उन्हें गोलमोल जवाब देने लगा कि जमीन को उसने दूसरे को बेच दिया है। इस तरह से श्री बंशकार से 1 लाख 95 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर जमीन दलाल आमिल खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!