2 लाख की लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप, शहरभर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच

शशि मिश्रा


बिलासपुर। शहर के मिनोचा कॉलोनी में दिनदहाड़े 2 लाख रुपये की लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को तत्काल अपने-अपने क्षेत्रों में नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच करने के निर्देश दिए।
बताया गया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे पुलिस के उच्च अधिकारियों की ओर से सूचना दी गई कि मिनोचा कॉलोनी में एक व्यक्ति से 2 लाख रुपये की लूट हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीम के साथ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और आउटर इलाकों में नाकाबंदी कर दी।
अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर वाहनों की जांच शुरू किए जाने से शहर में लोगों के बीच भी हलचल मच गई। पुलिसकर्मियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर सघन जांच की।
काफी देर तक चली इस कार्रवाई के बाद देर रात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एक मार्क ड्रिल थी, जिसके माध्यम से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और व्यवस्था की जांच की गई। जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!