प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी बधाई, कहा – विकसित भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान,,,

संवाददाता/ सौरभ साहू
दिनांक 12/06/2026
अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।।

सरगुजा/अम्बिकापुर, दिनांक 12 जून 2026 छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल 12 वर्षीय कार्यकाल पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। पिछले 12 वर्षों में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे भारत विश्व पटल पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए कई जनहितकारी एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण ने देश को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत आने वाले वर्षों में विकसित भारत के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा और विश्व में अग्रणी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा।
छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम” – इसी संकल्प के साथ देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!