बारात से लौटते समय स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, दूल्हा-दुल्हन घायल

शशि मिश्रा


बिलासपुर। बारात से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की स्कॉर्पियो सड़क हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सामने चल रहे ट्रेलर से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार दूल्हा और दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार 10 मार्च को रतनपुर क्षेत्र के बेलतरा नेवसा निवासी सत्येंद्र साहू (23) पिता रथराम साहू की बारात दुर्ग गई थी। विवाह समारोह के बाद 11 मार्च की सुबह दूल्हा सत्येंद्र साहू अपनी दुल्हन मनीषा साहू के साथ स्कॉर्पियो वाहन से अपने गांव नेवसा लौट रहे थे। स्कॉर्पियो को पप्पू धीवर चला रहा था।


बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे सकरी क्षेत्र के लोखंडी के पास चालक पप्पू धीवर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान सामने चल रहे ट्रेलर में स्कॉर्पियो जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल दूल्हा-दुल्हन को तुरंत इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!