
संवाददाता/ सौरभ साहू
दिनांक 12/06/2026,
रामानुजनगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
रामानुजनगर, सूरजपुर/ दिनांक 12 जून 2026 को जिले के विकासखण्ड रामानुजनगर में नवपदस्थ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) अवधेश कुमार साहू ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र के शिक्षकों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
पदभार ग्रहण करने के पश्चात अवधेश साहू ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।।
नवनियुक्त शिक्षा अधिकारी अवधेश साहू ने अपनी अंतिम पंक्ति में कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है और प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। इसके लिए विद्यालयों का नियमित निरीक्षण, शिक्षण व्यवस्था की सतत समीक्षा तथा नवाचारों को बढ़ावा दिया जाएगा।
क्षेत्र के शिक्षकों और शिक्षा प्रेमियों ने आशा व्यक्त की है कि अवधेश साहू जी के नेतृत्व में रामानुजनगर विकासखण्ड में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और नई पहचान मिलेगी तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
नवीन दायित्व ग्रहण करने पर श्री अवधेश कुमार साहू को क्षेत्रवासियों, शिक्षा विभाग एवं शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
