
यूनुस मेमन

बिलासपुर। राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के जौनपुर के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी 13 मार्च शुक्रवार को बिलासपुर प्रवास पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर राष्ट्रीय रजक महासंघ के संभागीय, जिला और महानगर बिलासपुर के पदाधिकारियों द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर जरहाभाटा स्थित संत गाडगे भवन में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही यहां संगठन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की जाएगी। बैठक में समाज और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिलासपुर आगमन और स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर के नेतृत्व में की जा रही हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर निर्मलकर, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. उग्रसेन कन्नौजे, महासचिव निलेश नर्मदा रजक, अमृत निर्मलकर, लक्ष्मीकांत निर्णेजक, संभागीय अध्यक्ष ईश्वरी कर्ष, उपाध्यक्ष मदन रजक, महासचिव माखन निर्मलकर, सचिव डॉ. प्रदीप निर्णेजक, जिलाध्यक्ष बिलासपुर बहोरन कर्ष, महासचिव साखाराम निर्मलकर और कोषाध्यक्ष रानिहोर निर्मलकर सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
इसी तरह महानगर बिलासपुर के संरक्षक बाबा रजक, अध्यक्ष विजय रजक, महासचिव दरसराम कर्ष, सचिव रामबाबू कर्ष, कोषाध्यक्ष रामचंद्र कर्ष, उपाध्यक्ष दिनेश निर्मलकर, जगदीश निर्मलकर, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुलदीप रजक, महासचिव विक्रम रजक, युवा नगर अध्यक्ष हितेंद्र बरेठ, महासचिव रामकिशन निर्मलकर, उपाध्यक्ष रवि निर्मलकर, प्रवक्ता राम रजक, सलाहकार दुष्यंत रजक, वीरेंद्र निर्मलकर, रामनरेश निर्मलकर और डॉ. दिनेश निर्मलकर सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में लगे हुए हैं।
इस संबंध में जानकारी जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी जय रजक द्वारा दी गई।
