व्यापार विहार में कार से 8 लाख रुपये से भरा बैग चोरी


बिलासपुर। शहर के प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र व्यापार विहार में शुक्रवार रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात युवक ने कार का दरवाजा खोलकर उसमें रखा नगदी से भरा बैग पार कर दिया और मौके से फरार हो गया। बैग में लगभग 8 लाख रुपये होने की जानकारी मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक ने रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर एक बैग में रखी और उसे अपनी कार में रख दिया। इसके बाद वे दुकान का शटर बंद करने लगे।
इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कार के पास पहुंचा और कार का दरवाजा खोलकर उसमें रखा बैग लेकर मौके से फरार हो गया। जब तक दुकानदार को घटना का पता चलता, तब तक आरोपी भाग चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की पतासाजी के लिए अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम लगाई गई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद व्यापार विहार क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है।

वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!