

बिलासपुर। मस्तुरी क्षेत्र के आदतन बदमाश और फरार आरोपी टाकेश्वर पाटले के खिलाफ एक बार फिर जमीन हड़पने का मामला दर्ज किया गया है। टाकेश्वर ने 64 वर्षीय होम्योपैथी दवा दुकान के संचालक की जमीन पर जबरिया कब्जा कर लिया है। प्रार्थी ने मस्तूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दयालबंद निवासी नब कुमार मंडल पिता स्व चंडिचरण मण्डल होम्योपैथिक दवा दुकान का संचालक है। उन्होंने साल 2010 में मस्तूरी निवासी बहादूर पिता जरावत सतनामी की दर्रीघाट स्थित जमीन खसरा नंबर 138/2,138/3,138/4 कुल रकबा लगभग 0.445 हेक्टेयर भूमि को अपने दो बेटी के नाम पर रजिस्ट्री कर खरीदी की थी। साल 2022 में टाकेश्वर पाटले ने उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया और घेराबंदी कर अपना बोर करा लिया। इसके बाद से मामला राजस्व कार्यालय और थाने में रहा है। साल 2024 में सीमांकन के लिए पहुंचे राजस्व अधिकारी एवं पटवारी पंचनामा करने पहुंचे लेकिन टाकेश्वर पाटले ने उन्हें जमीन पर पैर रखने नहीं दिया। प्रार्थी ने परेशान होकर पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की। जिस पर पुलिस ने राजस्व अधिकारियों से जून 2024 में पंचानामा करवाया है। जिसमें उल्लेखित है कि संबंधित भूमि पर टाकेश्वर पाटले द्वारा जालीदार तार से घेराबंदी कर अवैध कब्जा किया गया है तथा कृषि (जोताई) कार्य किया जा रहा है। टाकेश्वर पाटले बलपूर्वक, आपराधिक षड्यंत्र के तहत, भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर चुका है और कब्जा हटाने से इंकार कर रहा है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 329, 316, 318, 351 तथा अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है
