अज्ञात बाइक की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत

शशि मिश्रा

पथरिया। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेरा मुख्य मार्ग पर होली पर्व के दिन बुधवार को सुबह लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पथरिया थाना प्रभारी गिरजा शंकर यादव से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गंगद्वारी निवासी नितेश कुमार राजपूत 24 वर्ष पिता बरातू राजपूत, अपने साथी के साथ अपनी बहन के यहां ग्राम खुटेरा गया हुआ था। वहां से वापस अपने गांव लौटते समय खुटेरा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात मोटरसायक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, नितेश गंभीर रूप से घायल हो गया,

जबकि अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। इधर होली के मौके पर हुई इस दुखद घटना से मृतक नितेश के परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!