बाइक मैकेनिक की दुकान में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

शशि मिश्रा


बिलासपुर। शहर के शनिचरी बाजार क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना नगर निगम की दमकल टीम को दी।
जानकारी के अनुसार शनिचरी बाजार से पचरीघाट जाने वाली सड़क किनारे स्थित एक बाइक मैकेनिक की दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने दुकान के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास की दुकानों तक आग फैलने से बच गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोग अलग-अलग आशंकाएं जता रहे हैं। घटना में दुकान में रखे कुछ सामान के नुकसान की जानकारी सामने आई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग द्वारा भी स्थिति का जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!