
शशि मिश्रा

बिलासपुर। शहर और आसपास के क्षेत्रों में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ऑर्थोपेडिक वार्ड में उनका इलाज जारी है।
सिम्स पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार घायल हुए लोगों में विजय जगत (38) निवासी चिरापारा तखतपुर, समीर कुमार (13) निवासी मंगलर लोखंडी थाना सकरी, दुर्गा प्रसाद (40) निवासी घुटकू, नरेश वाधवानी (29) निवासी चकरभाठा, बलराम सूर्यवंशी (25) निवासी मोपका, मुन्ना खान (42) निवासी जांजगीर, कमल मार्टिन (65) निवासी तारबाहर, सदस कौशिक (36) निवासी अकलतरा, प्रकाश (36) निवासी कुदुदण्ड, पूनम यादव (22) निवासी मानिकपुर कोरबा, लक्ष्मीकांत सूर्यवंशी (40) निवासी तारबाहर, विनीत राम डहरिया (20) निवासी बिल्हा तथा निमेश दास (21) निवासी धनिया सीपत शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि सभी लोग अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। घायलों को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा संबंधित मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
