रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 25 से अधिक घायल

शशि मिश्रा


रायपुर/बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर दरचुरा के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और सामने से आकर बस को टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए नेशनल हाईवे-130 पर यातायात भी प्रभावित रहा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु कराया। वहीं ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और मृतकों तथा घायलों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन द्वारा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई जा रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!