

बिलासपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सघन अभियान चलाया है। मस्तुरी थाना और हिर्री थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई।
मस्तुरी क्षेत्र में तीन गिरफ्तार
मस्तुरी पुलिस ने ग्राम सरगवा, कर्रा और भोथीडीह में रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को पकड़ा।
विद्या प्रकाश मनहर (सरगवा) के कब्जे से 5 लीटर 760 एमएल देशी प्लेन शराब (कीमत 3200 रुपये)

मनहरण कौशिक (कर्रा) से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 1500 रुपये)
रामेश्वर केंवट (भोथीडीह) से 3 लीटर 6 एमएल देशी प्लेन शराब (कीमत 1600 रुपये)
तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
हिर्री क्षेत्र में एक आरोपी गिरफ्तार
वहीं हिर्री थाना पुलिस ने ग्राम झलफा के पास रेड कर घुम-घुमकर शराब बेच रहे आरोपी दीपक डहरिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 24 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 4.320 लीटर, कीमत 1920 रुपये), 200 रुपये बिक्री रकम तथा एक होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG 10 CA 3355) जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) (क) (ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
