भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिलासपुर शहर की नई कार्यकारिणी घोषित


बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर (छत्तीसगढ़) की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग प्रभारी व जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के बाद की गई। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी और भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, विशेष आमंत्रित एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की।
प्रमुख पदाधिकारी
जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती स्नेहलता शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती सुधा गुप्ता, श्रीमती शिप्रा सेमुअल, श्रीमती मंगला पाण्डेय एवं अन्य को नियुक्त किया गया है।
जिला महामंत्री के रूप में श्रीमती अनिता श्याम कार्तिक वर्मा और श्रीमती वंदना सिंह को दायित्व मिला है।
जिला मंत्री पद पर श्रीमती रीना गोस्वामी, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, श्रीमती लक्ष्मीन साहू, श्रीमती जया पाण्डेय और श्रीमती रेखा कौशिक को जिम्मेदारी दी गई है।
जिला कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती दीपमाला झा तथा सहकोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती रीता भामरा नियुक्त की गई हैं।
इसके अलावा कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, आईटी प्रमुख, प्रशिक्षण प्रमुख, प्रचार-प्रसार सहप्रमुख, नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख, खेल एवं कला प्रमुख सहित विभिन्न दायित्वों पर कुल 83 पदाधिकारियों और सदस्यों को शामिल किया गया है।
संगठन विस्तार पर जोर
जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने कहा कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नई कार्यकारिणी में बिलासपुर, तखतपुर और बिल्हा विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मंडलों की प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है, जिससे संगठन को व्यापक आधार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!