
शशि मिश्रा

जांजगीर-चांपा – जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 हाईवा वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई थाना अकलतरा पुलिस द्वारा देर रात हाईवे पर दबिश देकर की गई, जिससे अवैध खनिज कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन करते 14 हाईवा वाहनों को पकड़ा। सभी वाहन रेत से भरे हुए पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जप्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए वाहनों के चालक और मालिकों के खिलाफ गौण खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद रणनीति बनाकर देर रात संयुक्त दबिश दी गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को खनिज माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध उत्खनन से न केवल शासन को राजस्व का नुकसान होता है
