सरेआम चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार


बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने मधुबन रोड दयालबंद क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक आम रास्ते पर चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार को दी गई, जिनके निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर शुभम बैस (26 वर्ष), निवासी मधुबन रोड मुक्तिधाम कृष्ण गौ-शाला के पास, को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!