

सनातनी हिंदू गाय को गौ माता मानता है क्योंकि मां के बाद गाय ही है जो अपने दूध से किसी भी बच्चे को पोषित करती है। इतना ही नहीं गाय में 33 कोटी देवी देवताओं का वास होता है, शायद यही कारण है कि विधर्मी बार-बार गाय पर प्रहार कर सनातनी भावनाओं को आहत करने का प्रयास करते हैं ।
ऐसा ही एक मामला फिर से बिलासपुर में आया है जहां टिकरापारा निवासी अल्ताफ खान ने विचरण कर रही गाय पर सोची समझी रणनीति के तहत धारदार हथियार से प्राण घातक हमला किया। इस हमले में गाय का पिछला पैर बुरी तरह घायल हो गया और घाव से रक्तस्राव होने लगा। पशु क्रूरता के इस जघन्य मामले की तस्वीर वायरल हुई तो हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा, जिन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को धर दबोचा है। टिकरापारा ममता टेंट हाउस गली में रहने वाले अल्ताफ के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1 ) क के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर हिंदू संगठनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर ऐसे जघन्य आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है जिसने गाय पर हमला कर शहर की शांति भंग करने का दुस्साहस किया है ।
