GGU में प्री होली सेलिब्रेशन के दौरान मारपीट, ‘रंग बरसे 5.0’ को लेकर प्रशासन सतर्क

शशि मिश्रा


बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) में प्री होली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। प्रशासनिक भवन से करीब 50 मीटर की दूरी पर गुरु घासीदास बाबा की प्रतिमा के पास दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे। घटना से परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
जानकारी के अनुसार, “रंगोत्सव 6.0” नामक कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।


घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के समय मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल मौजूद नहीं था।
इधर, 2 मार्च को “रंग बरसे 5.0” थीम पर एक और प्री होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम प्रस्तावित है। हालिया घटना को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन आगामी कार्यक्रम को लेकर सतर्क हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!