बालोद के मरारटोला में बड़ा हादसा: स्कूल वाहन पुल के नीचे गिरा, एक बच्चे की मौत, 13 से अधिक घायल

शशि मिश्रा


छत्तीसगढ़ के मरारटोला गांव (थाना डौंडी) में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आजाद पब्लिक स्कूल डौंडी का स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 13 से अधिक स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के समय वाहन में 15 से अधिक बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!