

थाना कोटा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री कर धनार्जन करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 16 नग (180 एमएल) देशी मसाला शराब सहित कुल 2.880 लीटर शराब एवं नगद बिक्री रकम जब्त की गई है। मामले में धारा 34(1)(क)(ख) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान” के तहत अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर रेड
पुलिस को 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़िया मोहल्ला कोटा में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
2.880 लीटर शराब और नगद रकम जब्त
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी मिथुन कुमार नेटी (35 वर्ष), निवासी उड़िया मोहल्ला कोटा के कब्जे से पीले रंग के प्लास्टिक थैले में रखी 16 पाव (180 एमएल) शोले मसाला देशी शराब कुल 2.880 लीटर, जिसकी कीमत 1600 रुपये आंकी गई, तथा बिक्री की 560 रुपये नगद रकम जब्त की गई। कुल जब्ती 2160 रुपये की बताई गई है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक प्रफुल्ल यादव एवं दीप सिंह कंवर की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
