

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से गाली-गलौज और धारदार हथियार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार जलसों निवासी प्रार्थी सुनील कौशिक ने 23 फरवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वह गांव के गुड़ी चौक के पास सामान लेने गया था। वहां पहले से मौजूद आरोपी चंदर उर्फ टोबो वर्मा (21 वर्ष) ने उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने जेब से धारदार वस्तु निकालकर हमला कर चोट पहुंचाई।
प्रकरण में पुलिस ने अपराध क्रमांक 74/26 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर रजनेश सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर) ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी कर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू भी जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 24 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी
