झपटमारी कर मोबाइल व नगदी लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पर्स व स्कूटी जब्त


बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से छीना गया पर्स, मोबाइल, नगदी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर ली गई है।
मामला थाना सिटी कोतवाली का है। पुलिस के अनुसार 23 फरवरी 2026 को प्रार्थिया अपनी स्कूटी से होटल जीत कॉन्टिनेंटल, शिव टॉकीज चौक की ओर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। होटल के सामने पीछे से काले रंग की स्कूटी पर सवार एक अज्ञात युवक ने झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गया। पर्स में वीवो Y53 मोबाइल, 4500 रुपये नगद और अलमारी की चाबी रखी थी।
रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 142/26 के तहत धारा 304 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रजनेश सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम और एसीसीयू ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर टिकरापारा निवासी 20 वर्षीय सौरभ पासी को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG10/AP2103 तथा चोरी गया मोबाइल, नगदी व अन्य सामान जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि शहर में झपटमारी और चोरी की घटनाओं पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!