
शशि मिश्रा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट चकरभाठा से 29 मार्च से 24 अक्टूबर 2026 तक लागू होने वाला समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ एविएशन छत्तीसगढ़ की ओर से जारी समय-सारणी में सप्ताह के अलग-अलग दिनों में विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों का संचालन तय किया गया है।
नई समय-सारणी के अनुसार Alliance Air की फ्लाइट्स सप्ताह के अलग-अलग दिनों में दिल्ली, अंबिकापुर, जबलपुर, कोलकाता और प्रयागराज के लिए संचालित होंगी।
यह रहेगा संचालन कार्यक्रम
सोमवार और मंगलवार: दिल्ली–बिलासपुर–अंबिकापुर रूट पर उड़ान
गुरुवार और शनिवार: बिलासपुर से कोलकाता के लिए सीधी सेवा
शुक्रवार: दिल्ली–प्रयागराज–बिलासपुर रूट पर कनेक्टिविटी
शनिवार: जबलपुर और दिल्ली के लिए उड़ान सुविधा
नए समर शेड्यूल से बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। खासकर व्यावसायिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी यात्रा करने वाले लोगों को इससे सुविधा होगी।
अधिकारियों का मानना है कि नियमित और विस्तारित उड़ान सेवाओं से क्षेत्रीय आवागमन को बढ़ावा मिलेगा तथा बिलासपुर की हवाई पहचान और मजबूत होगी।
