
शशि मिश्रा

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। कार्रवाई चिल्फी थाना क्षेत्र में की गई, जहां एक नागालैंड पासिंग कंटेनर को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार कंटेनर में विशेष रूप से गुप्त चेंबर बनाकर गांजा छिपाया गया था। तलाशी के दौरान 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा करीब 9 क्विंटल (लगभग 900 किलो) गांजा बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि कंटेनर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
मौके से आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से राजस्थान ले जाई जा रही थी।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई जिले में अवैध नशा कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही
