
शशि मिश्रा

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा स्थित समता कॉलोनी में चाकू लहराकर लोगों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विकास सेंगर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि समता कॉलोनी, मगरपारा में एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष खोब्रागडे (35 वर्ष), पिता शंकर लाल खोब्रागडे बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 13 इंच लंबा चाकू बरामद किया गया, जिसमें करीब 8 इंच का फन था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी
