मारपीट के 13 दिन और बाइक चोरी के 3 दिन बाद पीड़ितों की थानों में एफआईआर की गई दर्ज 

शशि मिश्रा

तोरवा पुलिस के अनुसार, हेमूनगर मधुसुदन हाईट्स निवासी रिटायर्ड रेलवेकर्मी नारायण सिदाम 23 जनवरी को शाम 6.30 बजे सत्संग मंदिर से वापस अपने घर गए और अपार्टमेंट के अंदर गाड़ी खड़ी की। उस दौरान उनकी पत्नी बेटी बाजार जाने के लिए निकल रहे थे। उनकों वे गाड़ी दे रहे थे। उसी समय निशान कुमार पेगवार ने स्कूटी से आकर खड़ी गाड़ी कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने

लगा। उनकी पत्नी व बेटी बीच बचाव करने लगे हल्ला सुनकर उनका बेटा आया। इसी दौरान सचिन कुमार भी आया और उसके साथ मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया। गार्ड की लाठी उठाकर उनके बेटे को मारने लगे।

श्री सिदाम ने यह भी कहा है दोनों हमलावरों ने उनसे हाइवा खरीदने के नाम पर 17 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी की थी। श्री सिदाम उस दिन रिपोर्ट लिखाने गए तो उनसे लिखित शिकायत लेकर चलता कर दिया था। 13 दिन बाद 3 फरवरी को उनकी रिपोर्ट पर हमलावर निशांत कुमार पेंगवार, सचिन कुमार मानिकपुरी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 2, 296, 3, 5, 351, 3 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

तीन दिन बाद बाइक चोरी की रिपोर्ट

सिविल लाइन लाइन पुलिस के अनुसार, मंगला धूरीपारा निवासी छोटे लाल मरावी पिता सालिकराम मरावी 41 साल 31 जनवरी की शाम 7 बजे अपनी प्लेटिना क्रमांक सीजी 10 ईजी, 7478 में महाराणाप्रताप चौक के पास शराब दुकान में गए थे। दुकान के सामने बाइक खड़ी कर आहता में शराब पीने चले गए। 8 बजे वापस बाहर आए तो उनकी बाइक चोरी हो गई थी। तीन दिन बाद 3 फरवरी को उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 303, 2 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!