महिला पर दो युवकों ने चाकू से किया हमला

शशि मिश्रा

बिलासपुर। स्कूटी से घर जा रही महिला पर अचानक स्कूटी सवार दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उनके कंधे में चोट आई है। चाकूबाजी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तोरवा टीआई अभय सिंह बैस ने बताया, शंकरनगर वैशाली टावर निवासी ज्योति सिंह 5 जनवरी की शाम 6 बजे स्कूटी से अपने घर जा रही थी। शंकरनगर नकटी भवानी मंदिर के पास अचानक स्कूटी सवार दो युवक आए और चलती गाड़ी से उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे श्रीमती सिंह के कंधे में चोट आई है। वे स्कूटी रोककर चिल्लाने लगीं, जिससे लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना तोरवा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। पुलिस सरगर्मी से क्षेत्र में हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!