दो बाइक के बीच भिड़ंत, दो लोगों की मौत

शशि मिश्रा

बिलासपुर। आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत होने से दो लोगों की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

सरगांव करतेली निवासी दुर्गेश पिता पंचराम पटेल बाइक क्रमांक सीजी 10 ईक्यू, 5410 में दोस्त भोंदू पटेल के साथ सरगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ताला मेला से लौट रहे सरगांव निवासी बजरंग साहू की बाइक तेज रफ्तार से उनके बाइक में टकरा गई। रफ्तार तेज होने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सरगांव अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी स्थिति को देखते हुए सिम्स रिफर कर दिया गया। सिम्स लाने पर दुर्गेश पटेल, बजरंग साहू को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं भोंदूराम को इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!