महिला से 7 लाख की आनलाइन ठगी

शशि मिश्रा

बिलासपुर

फर्जी ई चालान भेजकर एक महिला से 6 लाख 83 हजार, 807 रुपए आनलाइन ठगी कर ली गई है। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है।

तोरवा पुलिस के अनुसार, धानमंडी निवासी अनिता साहू गृहणी है। उनके मोबाइल को उनका बेटा समित साहू उपयोग करते है। 29 जनवरी को उनके मोबाइल में परिवहन ऐप का मैसेज आया, जिसमें उनके बाइक का 2 हजार रुपए का चालान आया था। उनके बेटे को उक्त एप डाउन लोड कराया गया। डाउनलोड नहीं होने से रजिस्ट्रेशन चार्ज 1 हजार रुपए की मांग की गई। उनके द्वारा पैसा

ट्रांसफर कर एप डाउनलोड किया गया। उसके बाद 31 जनवरी को शाम 5.30 से 8.40 बजे तक 17 बार ट्रांजेक्शन कर 6 लाख 83 हजार 807 रुपए ट्रांसफर कर आनलाइन ठगी कर ली गई है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

मोबाइल हैक कर रेलवेकर्मी से 1 लाख 15 हजार की ठगी

तोरवा पुलिस के अनुसार, कासिमपारा निवासी मोहम्मद मोइनुल हक पिता स्व.निजामुल हक रेलवे में ट्रेन मैनेजर है। 27 जनवरी को उनके मोबाइल में फोन पे नहीं चल रहा था। उन्होने बैंक जाकर बैंक खाते का स्टेटमेंट लिए जिससे पता चला उनके मोबाइल को हैक कर अलग अलग किस्तों में 1 लाख 14 हजार 997 रुपए ट्रांसफर कर लिया गया है।

एक माह में 7 लोगों से आनलाइन ठगी

3 जनवरी हेमूनगर निवासी कुलवीर सिंह से 1 करोड़ 31 लाख रुपए

8 जनवरी एमजी होम्स सकरी निवासी गया प्रसाद मालवी से 11 लाख रुपए

10 जनवरी मोपका प्रददर सिटी निवासी 66 लाख 70 हजार रुपए

24 जनवरी पारिजात कैसल निवासी प्रतीक अग्रवाल से 80 हजार रुपए

29 जनवरी खमतराई निवासी संतोष कुमार झा से 1 लाख 59 हजार रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!