नाबालिग से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। इंस्टाग्राम में दोस्ती कर नाबालिग से अनाचार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चकरभाठा थाना के एसआई जीवन जायसवाल ने बताया, नांदघाट क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग की इंस्टाग्राम के माध्यम से चकरभाठा धमनी निवासी चंद्रशेखर केसरी 19 साल से दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान युवक ने नाबालिग को मिलने के लिए चकरभाठा नयापारा बुलाया और अपने घर ले जाकर शादी करने का आश्वासन देकर शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद वह नाबालिग को बुलाकर अपने घर में लगातार संबंध बना रहा था। नाबालिग ने शादी करने का दबाव बनाई तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!