धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में चाकू जब्त


बिलासपुर। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद इलाके में आम रास्ते पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 फरवरी 2026 को मुखबिर से मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली कि दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास एक व्यक्ति आम रोड पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गगन कुमार को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम रवाना की गई।
दबिश के दौरान पुलिस ने संजय सोनकर (45 वर्ष) निवासी दयालबंद दुर्गा मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली को मौके से पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।
आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन कर शांति भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!