
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव जी एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन मा. श्री पवन साय जी के मार्गदर्शन में तथा भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय के तहत भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष मा. श्री दीपक सिंह ठाकुर जी की अनुसंशा पर सोशल मीडिया जिला संयोजक श्री देवेश खत्री ने सोशल मीडिया जिला पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है।
घोषित सूची के अनुसार श्री देवेश खत्री को सोशल मीडिया जिला संयोजक, बिलासपुर शहर नियुक्त किया गया है। वहीं जिला सह-संयोजक के रूप में बिल्हा विधानसभा से श्री गिरी राव एवं तखतपुर विधानसभा से श्री जितेन्द्र सूर्यवंशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सोशल मीडिया जिला कार्यसमिति सदस्यों में बिलासपुर विधानसभा से श्री अभिषेक तिवारी, श्री अवि साहू एवं श्री अशोक राजपूत को शामिल किया गया है। तखतपुर विधानसभा से श्री संजू सोनवानी एवं श्री राहुल तिवारी तथा बिल्हा विधानसभा से श्री मोहन वर्मा एवं श्री चंद्रभान बंजारे को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर जिला संयोजक श्री देवेश खत्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की रीति-नीति एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में पूरी टीम समर्पण भाव से कार्य करेगी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई टीम पार्टी की विचारधारा को मजबूती प्रदान करेगी।

