नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिलासपुर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को आज सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। कुछ दिन पूर्व उन्हें भाजपा नेतृत्व द्वारा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया था, वहीं आज प्रातः अधिकृत रूप से उनके नाम की घोषणा कर दी गई। इस घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
भाजपा बिलासपुर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे और खुशी का इजहार किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ झंडे लहराए गए, जमकर नारेबाजी की गई और पटाखे फोड़े गए। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर इस अवसर को उल्लासपूर्वक मनाया।


उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से विजयी हुए हैं। इसके बाद उन्हें नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इससे पूर्व भी वे बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के प्रभारी संगठन मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं और लंबे समय तक उन्हें छत्तीसगढ़ का दायित्व सौंपा गया था। संगठनात्मक कार्यों के सिलसिले में उनका बिलासपुर आना-जाना लगातार बना रहा है।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति विनोद सोनी, अजीत भोगल, के.के. शर्मा, दुर्गेश पांडेय, हरि गुरंग, अशोक मिथुन, राहुल सिंह, अनिल सिंह चौहान, अमित सिंह, मोनू रजक, नितिन छाबड़ा, संतोष सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को संगठन के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!