शहरी उचित मूल्य दुकान अरुंधति रॉय महिला स्व सहायता समूह में ‘छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव’ का उत्साह, प्रशासनिक मार्गदर्शन में हो रहा भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश व्यापी ‘छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव’ का आयोजन नगर निगम बिलासपुर के वार्ड 4 गोकुल नगर (अमेरी) में हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। अरुंधति रॉय महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान में यह कार्यक्रम शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है।

पूरे जिले में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत जिला खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर जी, खाद्य अधिकारी श्री अजय मौर्य जी एवं खाद्य अधिकारी श्री राजीव लोचन तिवारी जी एवं खाद्य निरीक्षक श्री मंगेश कांत जी के सतत मार्गदर्शन में अरुंधति रॉय महिला स्व सहायता समूह (402004103) की उचित मूल्य दुकान में उत्सव का माहौल है। अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हितग्राहियों को सुगमता से राशन वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है और राज्य की प्रगति के इन 25 वर्षों का जश्न मनाया जा रहा है।



आज आयोजित इस कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि श्री महाबली कोशले जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया और दुकान संचालक के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “शासन और प्रशासन के बेहतर समन्वय से ही अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँच रहा है।”

02 जनवरी से 09 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान दुकान में विशेष रूप से बैनर पोस्टर लगाया गया है। अरुंधति रॉय महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में वे पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ इस आयोजन को सफल बना रही हैं। हितग्राहियों ने भी इस उत्सव की प्रशंसा करते हुए इसे राज्य की खुशहाली का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!