

बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा संभावित विवाद एवं मारपीट की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से कोनी थाना पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें फूलचंद माथुर (पिता रिखी राम, उम्र 25 वर्ष, निवासी तुर्कीडीह, थाना कोनी) तथा महगु भास्कर (पिता भागवत, उम्र 34 वर्ष, निवासी निरतू, थाना कोनी) शामिल हैं।
कोनी थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त और आवश्यक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
